रामपुर। ककरौआ माइनर पर लालपुर गांव के निकट एक कोबरा खेत से निकलकर रास्ता पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इतने में बाइक सवार दंपति की उस पर नजर पड़ गई।
कोबरा देखकर बाइक सवार दंपति ने शोर मचाया तो कोबरा फन उठाकर बीच रास्ते में खड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ओर से गुजर रहे लोग उसे देखकर जहां के तहां खड़े हो गए।
कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके पास से गुजरने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा सका। काफी देर बाद जब लोगों की भीड़ पीछे हटी तो कोबरा वहां खिसक लिया।