बिलासपुर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
रामपुर। जनपद के बिलासपुर तहसील में आज एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद टीम लेखपाल से पूछताछ कर रही है।
जैसा कि आपको बता दें बिलासपुर तहसील क्षेत्र के नवाबगंज निवासी दीपक डोबाल के पिता दीवान सिंह डोबाल की 9 अगस्त को मृत्यु हुई थी पिता की मृत्यु के बाद बेटा दीपक डोबाल वारिसान बनाने के लिए क्षेत्र के केवेन्द्र नामक लेखपाल के पास चक्कर काट रहा था
आखिर में दीपक की लेखपाल से छ: हजार पांच सौ रुपए में बात तय हुई। साथी दीपक ने इस मामले की जानकारी एंटी करप्शन टीम को भी दी जिसके बाद एंटी करप्शन टीम अपनी पूरी प्लानिंग के साथ आज
दिनांक 26 सितंबर 2024 दिन गुरुवार को तहसील बिलासपुर में पहुंची। प्लान के अनुसार दीपक ने जैसे ही लेखपाल को रुपए दिए
तुरंत एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को धरदबोचा। एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही को देखते हुए तहसील में हड़कंप मच गया।