श्री गणेश चतुर्थी शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से नगर में निकाली गई।
सहसवान श्री गणेश शोभा यात्रा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी नगर के मोहल्ला अकबराबाद से प्रारंभ होकर बदायूं मेरठ राज्य मार्ग होते हुए नयागंज चौराहा, नवादा कोतवाली बाजार विल्सन गंज,
पठान टोला,तहसील डार्लिंग रोड होते हुए निकाली गई जिसमें नगर के श्रद्धालुओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया महिलाओं एवं बच्चों ने नगर के मार्ग एवं अपनी घरों की छतो से श्री गणेश शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की शोभायात्रा 5:30 बजे से प्रारंभ
होकर 11 बजे तक निकाली गई जिसमें पुलिस प्रशासन एवं नगर के लोगों का विशेष सहयोग रहा शोभायात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी नगर
उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना सचिन शर्मा मनीष माहेश्वरी सौरभ सक्सेना नितिन माहेश्वरी सोमेंद्र पाठक अतुल फौजी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।