राष्ट्रीय समूह गान में सेनानी इंटर कॉलेज की छात्राएं रहीं विजेता
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद ।बदायूं।वजीरगंज।भारत विकास परिषद की मंगला माता शाखा ने रविवार को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह कराया। इस दौरान हुई राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सेनानी इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम रहीं।
समारोह में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में नगर के चार इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई प्रथम चरण में हिंदी समूह गान और द्वितीय चरण में संस्कृत समूह गान। इसमें सेनानी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम व एनआर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि नत्थूलाल सेवक इंटर कॉलेज व मुन्ना लाल इंटर कॉलेज की छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। विजयी टीम पीलीभीत में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएगी।
इसके अलावा सभी इंटर कॉलेजों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मैधावियों को परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जाली प्रांतीय संगठन के सचिव दिनेश चंद्र पंत ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वहीं नगर के प्रत्येक विद्यालय के दो-दो शिक्षकों को भी पूर्व सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन शायर हिलाल अहमद ने किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष नेमपाल सिंह, सचिव गुरुदेव शर्मा, संरक्षक सुग्रीव बाष्णेय, अरुण शेखर, हेमलता शर्मा, विष्णु बाष्णेय आदि मौजूद रहे।