बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में लड़की पर जंगली जानवर का हमला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में लड़की पर जंगली जानवर का हमला

Monday, September 30, 2024 | September 30, 2024 Last Updated 2024-09-30T08:17:53Z
    Share
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में लड़की पर जंगली जानवर का हमला  
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पशुशाला में जा रही नाबालिक लड़की पर रविवार रात जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में उसके गले समेत हाथ -पैरों पर जख्म हुए हैं। उसके साथ दो लड़कियां और थी लेकिन वह आगे निकल चुकी थीं। इसलिए बाल- बाल बच गईं।


गांव वालों के पहुंचने से पहले जानवर भाग निकला। घायल लड़की का कहना है कि हमलावर भेड़िया था वहीं गांव वालों में अब भेड़िया को लेकर दहशत बढ़ गई है। घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सैफुल्लागंज के निवासी गिर्राज की बेटी

 स्वाति (15) वर्ष उर्फ नन्ही घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुशाला की ओर जा रही थी। इसी बीच अंधेरे में उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बकौल स्वाति जानवर सीधे उसकी गर्दन पर झपटा। बचाव करने पर हाथ में चबा लिया। बच्ची गिरी तो उसकी टांग पकड़ कर जानवर ने खींचने की कोशिश की इससे टांग जख्मी हो गई ।

लड़की का शोर सुनकर आस-पास के इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख जानवर भाग निकला। स्वाति का कहना है कि यह जंगली जानवर भेड़िया था। बच्ची का इलाज कराया गया है ।


जानकारी मिलने पर वनविभाग बिसौली रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने बच्ची का बयान लेने के साथ ही गांव वालों को लेकर आसपास इलाके के जंगल में काम्बिंग की लेकिन जानवर के फुट प्रिंट तक नहीं मिले।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close