दबंगों से मिली पत्रकार को गोली मारने की धमकी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दबंगों से मिली पत्रकार को गोली मारने की धमकी

Saturday, September 7, 2024 | September 07, 2024 Last Updated 2024-09-07T11:53:19Z
    Share
दबंगों से मिली पत्रकार को गोली मारने की धमकी
रामपुर। जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्रकार रामनाथ गोस्वामी ने मीडिया को बताया की कस्बा मिलक के मोहल्ला अस्दुल्लापुर के रहने वाले हंसित शर्मा पुत्र राजू शर्मा ने मुझे गोली मारने की धमकी दी है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैं अपने मोहल्ले से एक मामले की कवरेज कर रहा था तभी मोहल्ले के ही रहने वाले हंसित शर्मा पुत्र राजू शर्मा ने मुझे रोका  और कहा यह जा रहा है यह बहुत बड़ा पत्रकार है

और कहा कि तुझे तो मैं देख लूंगा इसके बाद रामनाथ पत्रकार ने इसका विरोध किया और कहा कि भाई तुम लोग बहुत बड़े आदमी हो तुम लोग इतना मोटा ब्याज का काम कर रहे हो मुझे मत सताओ मुझे परेशान मत करो।

 इतना सुनते ही हंसित शर्मा ने  रामनाथ पत्रकार के साथ गाली गलौज के साथ मारपीट की। इसके बाद रामनाथ पत्रकार ने इसका विरोध किया तो वह भागते हुए अपने घर जाकर तमंचा लेकर आया और रामनाथ पत्रकार की कनपटी पर रख दिया और बोला की बता तेरे साथ अब क्या करूं।


रामनाथ पत्रकार ने बताया कि उसके यह कहने के बाद मैं बहुत घबरा गया  उसको धक्का देकर मैं अपने घर की ओर भागा  क्योंकि हंसित शर्मा उसे समय बहुत नशे में था  और वह मुझे गोली मार सकता था।


रामनाथ पत्रकार ने यह भी बताया कि उसके साथ तीन-चार लोग और भी थे जो मेरे पीछे भागे लेकिन जब तक मैं अपने घर में घुस चुका था और घर में ही बैठ गया।


मैंने आज 6 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को कोतवाली मिलक में इस संबंध में तहरीर दी है और कोतवाल मिलक तथा दरोगा जी ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close