राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''अंगदान, नेत्रदान महादान'' तथा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं एवं बेटी को सशक्त बनाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''अंगदान, नेत्रदान महादान'' तथा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं एवं बेटी को सशक्त बनाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया

Saturday, September 21, 2024 | September 21, 2024 Last Updated 2024-09-21T13:57:42Z
    Share
राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''अंगदान, नेत्रदान महादान'' तथा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं एवं बेटी को सशक्त बनाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया

बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''अंगदान, नेत्रदान महादान'' तथा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं एवं बेटी को सशक्त बनाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य महोदय डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने छात्र-

छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अगर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को सशक्त बनाओं जैसे अभियान को वास्तविकता में सफल बनाना हैं तो सर्वप्रथम बिना भेदभाव के बेटियों को शिक्षित करना पड़ेगा,

हमें बेटों और बेटियों में वर्गीकरण नही करना चाहिए बल्कि उनको समान मानते हुए बराबर हक दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अंगदान विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहां कि अंगदान तो मृत्युपरांत किया जाता हैं
 लेकिन अभी हम लोग रक्तदान से शुरुआत कर सकते हैं, और जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ,

बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बेटी को सशक्त बनाओं जैसे अभियान को चलाना वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, इसके साथ ही उन्होंने अंगदान, नेत्रदान महादान पर भी अपने विचार व्यक्त किए। बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा ने बताया कि वर्तमान समय में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी हैं

तभी नारी को उसका वास्तविक सम्मान मिल पाएगा। श्रीनिवास सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए, वर्तमान समय में महिलाओं की परिस्थितियों के बारे में बताया। बीकॉम पंचम सैमेस्टर की छात्रा मुस्कान जारा ने बताया कि आज बेटियों को पढ़ने के लिए अपने परिवार बालों से बड़ी मुश्किल से इजाजत लेनी पड़ती है,

जबकि ऐसा लड़कों के साथ नही होता हैं। इन सभी समस्याओं को सुलझा कर ही हम बेटियों को उनका हक दिला सकते हैं।कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ डॉ. बलवीर सिंह, मनोज कुमार यादव, दीप्ति रानी,

 संजय कुमार, सलोनी रस्तोगी, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, रामतीरथ, नेमपाल सिंह यादव, गौरव वार्ष्णेय, तृप्ति आर्य, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close