बिल्सी में सीओ ने चलाया बैंकों में चेकिंग अभियान
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं।बिल्सी। टप्पे बाजी की घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को सीओ उमेश चन्द्र ने नगर की सभी बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बैंकों में अनावश्यक बैठे लोगों से पूछताछ कर उनकी तलाशी भी ली।
उन्होंने बताया कि विगत दिनों में क्षेत्र में कई टप्पेबाजी की घटनाएं सामने आई है। जिन्हें रोकने के लिए बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया गया है। रुपए जमा करने और निकालने आने वाले लोगों को सावधानी और सुरक्षा के साथ बैंक में आने और जाने के बारे में जागरूक किया गया।
इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी भी ली गई ।वहीं बैंकों में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी निर्देशित किया गया है
कि वह बैंक में अनावश्यक घूम रहे लोगों से पूछताछ करें। कोई भी संदिग्ध मिले तो सूचना पुलिस को दें। अभियान भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, पंजाब नेशनल बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक आदि में चेकिंग अभियान चलाया।