जिला अस्पताल में अव्यवस्था: दो-दो घंटे तक लगी लाइन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला अस्पताल में अव्यवस्था: दो-दो घंटे तक लगी लाइन

Tuesday, September 10, 2024 | September 10, 2024 Last Updated 2024-09-10T14:33:59Z
    Share
जिला अस्पताल में अव्यवस्था: दो-दो घंटे तक लगी लाइन
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद ।बदायूं*।जिला अस्पताल में सोमवार को 1520 मरीज पहुंचे ।रोजाना यह संख्या 12-13 सौ होती है। एकाएक मरीजों की भीड़ उमड़ने से अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई ।पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक लंबी लाइन लगी थी। मरीजों को 2 घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। तब कहीं जाकर दवा मिल सकी।

जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इन दोनों लोगों को बुखार व डायरिया की दिक्कत ज्यादा हो रही है। इसी के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बड़ी है।

अस्पताल पहुंचे मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी ।तेज गर्मी व उमस के चलते लोग बेहाल नजर आए। इसके बाद चिकित्सकों को दिखाने के लिए भी डॉक्टरों के कक्ष के बाहर काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा।


 दोपहर बाद ओपीडी समाप्त हुई तब मरीजों की संख्या डेढ़ हजार तक पहुंच गई ।इसमें 480 मरीज बुखार व डायरिया के थे। इमरजेंसी में बुखार के तमाम मरीजों को भर्ती किया गया। मरीजों को वार्ड के साथ ही बरामदे तक में लिटाना पड़ा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close