तहसील प्रशासन हुआ लापरवाह पीड़ित की नहीं सुनते शिकायत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तहसील प्रशासन हुआ लापरवाह पीड़ित की नहीं सुनते शिकायत।

Sunday, September 29, 2024 | September 29, 2024 Last Updated 2024-09-29T14:25:34Z
    Share

तहसील प्रशासन हुआ लापरवाह पीड़ित की नहीं सुनते शिकायत।
सहसवान मामला थाना जरीफ नगर के ग्राम मालपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम भोयस निवासी उमेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि दबंग व्यक्ति हर्वेस यादव पुत्र भूरे सिंह यादव ने पीड़ित की तीन बीघा जमीन कब्जा रखी है जब अधिकारियों ने पीड़ित की शिकायत का निस्तारण नहीं किया


तो उसने मजबूर होकर 1076 पर कॉल कर कर अपनी पीड़ा बताई उसके बाद भी तहसील प्रशासन नहीं चेता बताया जा रहा है कि हल्का लेखपाल एवं कानूनगो की भूमिका संदिग्ध है बरहाल पीड़ित पंडित परिवार पूरी तरह इन दबंग लोगों से पंगा नहीं ले सकता कारण है


जिस परिवार द्वारा कब्जा किया गया है वह हिस्ट्री सीटर एवं पुलिस रिकॉर्ड में 302 सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है जिसको थाना जरीफनगर पुलिस हल्के में ले रही है कहीं कोई बड़ी घटना घटित ना हो जाए


बरहाल पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर है कुछ लोगों ने समझा कर पीड़ित परिवार को रोक रखा है लेकिन आगे परिवार क्या करता है इसका जवाब तहसील प्रशासन देगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close