मुजरिया=बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान पर आधारित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे दिन गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को समझाया गया।
प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रतिभागियों को संदर्भदता राजन यादव,ओमप्रकाश,जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार,खालिद कुरैशी ने सदनों में गतिविधि कराते हुए कक्षा 1,2 की नवीन एन सी आर टी की बुक्स द्वारा प्रभावी शिक्षण का ज्ञान कराया।
भाषा और गणित के साथ साथ अंग्रेजी की नई पुस्तकें सारंगी,मृदंग और आनंदमय गणित की जानकारी विस्तार से दी गई।
इस अवसर पर सभी ए आर पी संदर्भदाताओं के अतिरिक्त 150 प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे।