पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय ओमपाल सिंह के निवास पर मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय ओमपाल सिंह के निवास पर मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

Thursday, September 26, 2024 | September 26, 2024 Last Updated 2024-09-26T07:41:29Z
    Share
पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय ओमपाल सिंह के निवास पर मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय ओमपाल सिंह के निवास नगला शर्की पर एक आंखों की जांच का निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन उनके पुत्र जितेंद्र राठौर द्वारा किया गया। जिसमें बरेली के नेतृत्व विशेषज्ञ अमित राठौर (एमबीबीएस नेत्र रोग

विशेषज्ञ एवं सर्जन) द्वारा कैंप में 200 से अधिक मरीज के नेत्रों की मुफ्त में जांच की गई और 20 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के मुफ्त में ऑपरेशन किए जाएंगे। इस निशुल्क कैंप के बारे में स्वर्गीय ओमपाल सिंह के पुत्र शिवम पटेल उर्फ़ शानू ने बताया की समाज के हित के

लिए इस तरह के चिकित्सा के निशुल्क कैंपों का समय-समय पर आयोजन होता रहेगा। इस मौके पर शिवम पटेल( शानू ) मचकेंद्र सिंह ,विक्की सिंह रजत सिंह, मोहित सिंह ,अखिलेश राठौर आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close