त्योहारों पर साफ -सफाई और पेयजल सुविधा रहे दुरुस्त: चेयरमैन
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं बिसौली आगामी समय संपन्न होने वाले विविध त्योहारों के मद्देनजर नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने शनिवार को कर्मचारियों के साथ आवश्यक बैठक की।
जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को त्योहारों पर साफ सफाई व पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश दिए ।इस प्रमुख बैठक में चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि अनंत चतुर्दशी एवं बारह रबि उल अव्वल के त्यौहार नजदीक आ रहे हैं।
इसलिए प्रत्येक त्योहार पर नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए ।इसके लिए सफाई नायक अपने-अपने क्षेत्र में कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं। उन्होंने आगाह किया कि अगर सफाई व्यवस्था में कोई भी लापरवाही मिली।
तो उस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं त्यौहार वाले दिन सुबह से ही पेयजल आपूर्ति सुचारू रखी जाए। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था को त्योहारों से पहले ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान लेखा अधिकारी मशकूर खान लिपिक राजीव कुमार जितेंद्र सिंह मोहम्मद शफी सफाई नायक राजेश बाबू अजय बाबू आदि उपस्थित रहे।