अंजलि अग्रवाल बनीं वनस्पति विज्ञान परिषद की अध्यक्ष।
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2024- 25 के लिए वनस्पति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। कॉलेज के निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल की ओर से चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा अंजलि अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। शेष सभी पदों के लिए मतदान कराया गया।
उपाध्यक्ष पद पर विवेक सिंह व वैष्णवी साहू, महामंत्री पद पर सुबोध कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर दिव्यांश सक्सेना और कुनाल शर्मा निर्वाचित हुए। विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता यादव व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका सिंह ने प्रिया शर्मा,
मुस्कान राणा, अनुराग सिंह , खुशबू माहेश्वरी, अखिल राज यादव, विजय सिंह, देवांश माहेश्वरी, माधव सक्सेना, अजय, अर्पित व रिया शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया।
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने पद व कर्तव्य की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. प्रेमचंद चौधरी आदि मौजूद रह