मिलक कोतवाली में रामनाथ गोस्वामी पत्रकार को गोली मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ लिखा गया मुकदमा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिलक कोतवाली में रामनाथ गोस्वामी पत्रकार को गोली मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ लिखा गया मुकदमा

Sunday, September 8, 2024 | September 08, 2024 Last Updated 2024-09-09T01:28:10Z
    Share
मिलक कोतवाली में रामनाथ गोस्वामी पत्रकार को गोली मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ लिखा गया मुकदमा
रामपुर। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के पत्रकार रामनाथ गोस्वामी के साथ मारपीट,गाली गलौज और गोली मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ मिलक कोतवाली में लिखा गया मुकदमा।

 वहीं,
आपको बताते चलें कि मिलक पत्रकार रामनाथ गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एसपी साहब का मुझे कल दिनांक 7.9.2024 को फोन आया और उन्होंने मुझे कहा कि मिलक कोतवाली में जाओ और अपना मुकदमा लिखबाओ मैं देखता हूं कि कौन सा बदमाश कौन सा कौन सा ब्याजखोर


तुम्हें गोली मारने की धमकी देता है जिसके बाद आज दिनांक 8.9.2024 दिन रविवार को मेरी मिलक कोतवाल धनंजय सिंह से मुलाकात हुई। उन्होंने पत्रकार रामनाथ गोस्वामी से कहा कि आप अपना मुकदमा लिखवाईए आप चिंता मत करो इस गोली मारने की धमकी देने वाले बदमाश को हम देख लेंगे।

 इतना सुनते ही रामनाथ पत्रकार के अंदर प्रशासन के प्रति विश्वास जागा। पत्रकार ने बताया कि मिलक कोतवाल धनंजय सिंह ने मुझसे बहुत सरलता से बात की और मुझे विश्वास दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी आप मुकदमा लिखवाए


 और उन्होंने यह भी कहा जिसने आपको गोली मारने की धमकी दी है यह चीज हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे हमारे रहते हुए किसी बदमाश के द्वारा पत्रकार को प्रताड़ित किया जाए यह हमें कतई बर्दाश्त नहीं है जिसके बाद रामनाथ पत्रकार ने मिलक कोतवाली में अपना मुकदमा दर्ज करवाया


परंतु रामनाथ गोस्वामी पत्रकार ने यह भी बताया कि हंसित शर्मा पुत्र राजू शर्मा ने जिस प्रकार से मेरी कनपट्टी पर अपना अवैध तमंचा रखकर मुझसे कहा कि अब बता मैं तुझे कहां गोली मारूंगा इस संबंध में किसी प्रकार की कोई धारा नहीं बढ़ाई गई

 इससे मैं बहुत असंतुष्ट हूं परंतु मिलक कोतवाल धनंजय सिंह ने मिलक पत्रकार रामनाथ गोस्वामी से यह भी कहा कि आप बिल्कुल चिंता ना करें आपके साथ जिसने भी मारपीट की,जिसने भी आपकी कनपटी पर तमंचा रखा, जिसने भी


 गोली मारने की धमकी दी है वह पकड़ा जाएगा और इस बदमाश को हम देख लेंगे जिसके बाद रामनाथ पत्रकार की हिम्मत बड़ी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close