क्षमा विश्व शांति का प्रबल मंत्र : पवन कुमार जैन*दिगम्बर जैन सभा बहजोई ने मनाया क्षमावाणी पर्व

Notification

×

All labels

All Category

All labels

क्षमा विश्व शांति का प्रबल मंत्र : पवन कुमार जैन*दिगम्बर जैन सभा बहजोई ने मनाया क्षमावाणी पर्व

Thursday, September 19, 2024 | September 19, 2024 Last Updated 2024-09-19T14:41:58Z
    Share
क्षमा विश्व शांति का प्रबल मंत्र : पवन कुमार जैन
दिगम्बर जैन सभा बहजोई ने मनाया क्षमावाणी पर्व
बहजोई: श्री दिगंबर जैन सभा बहजोई के तत्वावधान में पर्युषण पर्व के समापन के अगले दिन आसौज वदी एकम को क्षमावाणी पर्व मनाया।
नगर के मोहल्ला गोलागंज से श्री दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार की देर रात्रि तक चल आयोजन में क्षमावाणी पर्व मनाया गया जिसमें जैन समाज के लोग उपस्थित रहे सर्वप्रथम इस अवसर पर भगवान की सामूहिक आरती एवं णमोकार महामंत्र का जाप किया गया।

पर्युषण पर्व में निरंतर रत्नत्रय उपवास साधना करने वाले साधकों में सरिता जैन, पारुल जैन,शैली जैन एवं सपना जैन को अनुमोदना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है क्षमा मानव जीवन की आधारशिला है।

क्षमा विश्व शांति का प्रबल मंत्र है। कहा कि हमें आपस में एक दूसरे के प्रति राग द्वेष को त्याग कर मन में क्षमा का भाव धारण करना चाहिए, क्षमा समता का परिचायक है। अंत में पवन कुमार जैन ने श्री दिगंबर जैन सभा का आभार व्यक्त करते हुए
कहा की बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा संचालित श्री दिगंबर जैन औषधालय का परिसर जैन सभा द्वारा न्यास को निशुल्क मरीजों की सेवा करने के लिए प्रदान किया गया है इसके लिए हम जैन सभा के हमेशा आभारी रहेंगे श्री जैन ने कहा कि श्री दिगंबर जैन औषधालय में न्यास के द्वारा अब

तक हजारों रोगियों का इलाज हम निशुल्क कर चुके हैं उनको दवाई भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं और यह सेवा आप सब लोगों के सहयोग से निरंतर जारी रहेगी। जैन सभा के द्वारा न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार जैन को समाज में सामाजिक,शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा कार्य संचालित करने के लिए सामूहिक

 रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय कुमार जैन,स्वाति जैन, मीतेश जैन, विभोर जैन, नमन जैन, अमन जैन, सरिता जैन, छाया जैन,

विनीता जैन, चन्द्र कुमार जैन शास्त्री, पारुल जैन, साक्षी जैन, सीटू जैन, राशि जैन, प्रिया जैन, अर्पित जैन आदि उपस्थित रहे अध्यक्षता सुनील कुमार जैन एवं संचालन संभव जैन ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close