डीएम एसपी ने किया ऐतिहासिक चक्की के पाट का निरीक्षण: बारिश में गिरा बोले धरोहर को करेंगे संरक्षित बाहर से बुलाया आर्किटेक्ट
संभल ।में राजा पृथ्वीराज चौहान के समय का ऐतिहासिक चक्की का पाट हाल ही में मूसलाधार बारिश के कारण गिर गया था। शुक्रवार को डीएम डॉक्टर राजेंद्र पैंशिया और एसपी कृष्ण बिश्नोई ने चक्की के पाट का निरीक्षण किया।
डीएम ने आश्वासन दिया कि दो से तीन महीने के अंदर चक्की का नया और ऐतिहासिक पाट तैयार किया जाएगा। उन्होंने इस धरोहर बताते हुए संरक्षित करने की बात कही।
साथ ही उन्होंने पाट के आसपास के क्षेत्र और पुराने कुएं पर हुए अतिक्रमण की भी जांच की। एसडीएम व ईओ को अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र का सौंदर्यकरण करने का निर्देश दिया है। 18 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे संभल के मुख बाजार में स्थित यह ऐतिहासिक चक्की का पाट भारी बारिश के चलते गिर गया था।
डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों ने स्थल का दौरा कर आसपास के गेट और गलियों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया की बारिश की वजह से चक्की की दीवार गिर गई थी। लेकिन इसे संरक्षित कर लिया गया है। उन्होंने एक आर्किटेक्ट को बुलाने की योजना बनाई है। ताकि पाट को दोबारा सुरक्षित तरीके से बनाया जा सके।
इसके लिए एएसआई को भी सूचना भेजी गई है। डीएम ने कहा कि पाट के चारों ओर एक नाले और पीछे की भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। जिससे पानी रिश्ता रहा और दीवार कमजोर होकर गिर गई।
अब इस कब्जे को हटाकर दीवार को ठीक किया जाएगा। ताकि पानी का रिसाव न हो और दीवार मजबूत बनी रहे। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो चुका है। कुछ कब्जे पहले ही हटा दिए गए हैं।