राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं अपनी-अपनी सहभागिता निभाई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं अपनी-अपनी सहभागिता निभाई।

Friday, September 20, 2024 | September 20, 2024 Last Updated 2024-09-21T01:47:47Z
    Share
राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं अपनी-अपनी सहभागिता निभाई।

बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने साफ सफाई करके इस अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता निभाई।

प्राचार्य महोदय डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें साफ-सफाई का कार्य जबरदस्ती नहीं बल्कि मन से करना चाहिए

और अपने घर के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना चाहिए, क्योंकि स्वच्छ वातावरण में बीमारियों से सुरक्षा मिलती हैं।
साथ ही स्वच्छ माहौल में मानव के मस्तिष्क में स्वच्छ विचार उत्पन्न होते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए

 और इसके प्रति समाज को भी जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ डॉ. बलवीर सिंह, मनोज कुमार यादव, दीप्ति रानी, संजय कुमार,

सलोनी रस्तोगी, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, रामतीरथ, नेमपाल सिंह यादव, गौरव वार्ष्णेय, तृप्ति आर्य, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close