आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक के द्वारा एजुकेटर व्यवस्था के विरोध में सातवें दिन मालवीय आवास गृह पर धरना प्रदर्शन जारी रहा।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक के द्वारा एजुकेटर व्यवस्था के विरोध में सातवें दिन मालवीय आवास गृह पर धरना प्रदर्शन जारी रहा।

Monday, September 9, 2024 | September 09, 2024 Last Updated 2024-09-09T11:54:09Z
    Share
आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक के द्वारा एजुकेटर व्यवस्था के विरोध में सातवें दिन मालवीय आवास गृह पर धरना प्रदर्शन जारी रहा।
बदायूं: 9 सितंबर उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक के द्वारा एजुकेटर व्यवस्था के विरोध में सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन मालवीय आवास गृह में जारी रहा। तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठी पांच आंगनबाड़ी बहनें तीन दिन से किरमिक अंश न कर रही है
आंगनबाड़ी बहनें मालवीय आवास गृह में सुबह से ही आंगनबाड़ी बहनें आना शुरू हो जाती हैं। प्रतिदिन संख्या बढ़ रही है आक्रोश फैल रहा है एजुकेटर व्यवस्था के खिलाफ एक जुट होकर भारी संख्या में भीड़ बढ़ रही है

यह नजारा वर्ष 2016 के आंदोलन की दोहराया जा रहा है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा हम पर जुल्म किया जा रहा है हमारे साथ धोखा किया गया प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों ने आंगनवाड़ी बहनों के साथ अन्याय किया है


वायदा करके भी दस हजार मानदेय नहीं दिया गया चुनावी दौड़ में यह वायदे केंद्र प्रदेश सरकार ने दोनों ने किया अब यह जुमला साबित हो गया एजुकेटर व्यवस्था किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे जान दे देंगे परंतु एजुकेटर व्यवस्था स्वीकार नहीं करेंगे

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ममता भदोरिया सुधा उपाध्याय सुषमा गंगवार बृजेश महेश्वरी ने एक स्वर में कहां एजुकेटर व्यवस्था आंगनबाड़ियों खत्म करने वाला प्रदेश सरकार का क़दम है उन्होंने कहा इसी के द्वारा इनका अस्तित्व मिटा दिया जाएगा प्री प्राइमरी एजुकेशन टीचर का जो दर्जा मिलना था
 वह इसी पर भेंट चढ़ जाएगा उन्होंने जिले की समस्त आंगनबाड़ी बहनों से आग्रह किया इस समय आंगनवाड़ी घोर संकट से गुजर रही है सभी को एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए जो लोग गुट बनाकर सिर्फ नेतागिरी चमकाने में लगे हुए हैं

 वह लोग आंगनबाड़ियों के हितैषी नहीं है हमारा धरना लोकतांत्रिक सिद्धांतों से चल रहा है हम अपनी मांगे पूर्ण करने तक संघर्ष करते रहेंगे राजनेताओं की तरह नहीं एक दिवस में भाषण करके सिर्फ झूठे आश्वासन पर उठकर चले जाएं कुछ ना कुछ हासिल करके तभी धरनासमाप्त किया जाएगा

आज धरने पर भारी संख्या में भीड़ जुटी जिसमें प्रमुख रूप से वर्षा राजपूत सूरजमुखी मनोरमा शर्मा साइना बेगम कल्पना मिश्रा वर्षा रानी शालू गीता सक्सेना विनीता अनीता मीना शर्मा नीतू अनीता प्रवेश चौहान

 मुन्नी मिश्रा पुष्पा देवी लक्ष्मी देवी उमरानी सरोज देवी आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे किरमिक अनशन पर बैठने वाली बहनें मोर श्री सीमा देवी अनुराधा मनु मिश्रा सुनीता कुमारी पांचों आंगनवाड़ी किरमिक अनशन पर बैठी।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close