नगर वज़ीरगंज मे बड़े ही धूम धाम से निकली गई गणेश शोभा यात्रा।
बदायूं । वज़ीरगंज कस्बे में आज शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुसज्जित देव झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही धार्मिक गणेश जी की शोभायात्रा में शामिल बाहर से आए संगीत कलाकारों ने अपनी धुनों से लोगों का मंत्र मुग्ध कर दिया शोभा यात्रा में जगह-जगह झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों में जैसे मां काली अखाड़ा विराट स्वरूप, भगवान शिव अघोरी झांकी, नासिक ढोल, गणेश झांकी, इस शोभायात्रा में मां काली का जोरदार अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। गणेश शोभा यात्रा का शुभ आरम्भ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता एवं ब्रज छेत्र अध्यक्ष श्री दुर्ग्विजय सिंह शाक्य जी के द्वारा किया गया थाना इंचार्ज अरविन्द कुमार ने अपने समस्त दल -बल के साथ काफी सहयोग किया। सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।