समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा ने पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा ने पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन।

Sunday, September 15, 2024 | September 15, 2024 Last Updated 2024-09-15T12:36:23Z
    Share
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा ने पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन।
   नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा मठाधीशों को माफिया कहे जाने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बरेली और जिला आवंला के पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से अखिलेश यादव का चौकी चौराहा बरेली पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका ।

 अखिलेश यादव सिर्फ एक विशेष समुदाय को खुश रखने के लिए आए दिन ऐसी टिप्पणी करते रहते हैं और जब चुनाव नजदीक होता है तो यह पूजा पाठ का ढोगं करते नजर आते हैं ।अखिलेश यादव के द्वारा मठाधीश की तुलना माफिया से

 करने को लेकर आकर्षित हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से विरोध जलूस निकलते हुए चौकी चौराहा बरेली पर आज पुतला दहन किया।

 इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रुद्रा लक्ष्मीकांत अवस्थी ,जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत ,आवांला के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय ,अजय अरोड़ा ,सूरज राठौड़ ,अनिल कुमार, संजीव शर्मा ,अमन पांडे ,


नीरज पटेल ,शिवम गुप्ता ,अमित उपाध्याय ,ऋषभ शर्मा ,शिवम आर्य, पृथ्वीराज ,खेमपाल आशुतोष जतिन, शांति स्वरूप ,विक्रम ,प्रदीप एवं समस्त कार्यकर्ता उपलब्ध रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close