भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की जिला स्तरीय पंचायत बहजोई विकास खंड के चंदनकटी मौजा में डॉo सत्यभान यादव के आवास पर आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की जिला स्तरीय पंचायत बहजोई विकास खंड के चंदनकटी मौजा में डॉo सत्यभान यादव के आवास पर आयोजित

Sunday, September 8, 2024 | September 08, 2024 Last Updated 2024-09-09T05:01:57Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की जिला स्तरीय पंचायत बहजोई विकास खंड के चंदनकटी मौजा में डॉo सत्यभान यादव के आवास पर आयोजित की गई l

दिनांक 8 सितंबर 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की जिला स्तरीय पंचायत बहजोई विकाश खंड के चंदनकटी मौजा में ड्रा सत्यभान यादव के आवास पर आयोजित की गई जिसमें सैंकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया पंचायत की अध्यक्षता रामनिवास सिंह ने संचालन जिला

 महासचिव सत्यवीर सिंह यादव ने किया पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख महासचिव कैप्टन सर्वेश कुमार यादव ने कहा कि आज किसान अपना भरा बुला समझने लगा है किसानों की बढ़ती आत्महत्या और खेती किसानी का संकट किसान विरोधी नीतियों का परिणाम है

कई सरकारी रिपोर्ट के अनुसार देश भर के 95फीसदी किसान गरीबी की जिंदगी जी रहे हैं प्राकृतिक आपदा के समय किसानों की फसलें बचाने की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए एक ऐसी व्यवस्था बनाई है

जिसके तहत देश के कर्जदार किसानों से जबरन रकम जमा कर आपदा ग्रस्त किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी और इस व्यव्स्था में किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी के लाभ किसानों को नहीं बल्कि कंपनियों के मिलेगा श्री सर्वेश यादव ने कहा कि किसानों के लिए कोई भी योजना तब तक व्यवहारिक नहीं हो सकती
 जब तक योजना में किसान के खेत को इकाई न माना जाए खेत को इकाई मानते खेत में काम करते समय जनहानि, मशीन हानि, पशु हानि की क्षती पूर्ति को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किया जाए सरकार द्वारा बड़े जोर शोर से नई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को पिछले 70साल के इतिहास में सबसे बड़ा किसान हितैसी कदम बता रही है

 जबकि फसल बीमा योजना का तिलमस लागू होते ही टूट गया है किसानों की दुर्दशा का कारण यह है कि यह कि किसानों के नाम पर सरकारों द्वारा समय समय पर जो भी योजनाएं बनाई गई उससे किसानों की किस्मत का फैसला एयरकांडिश कमरों में बैठकर किए

 जाते समय किसान समुदाय उसके प्रतिनिधि की कोई राय नहीं ली जाती पंचायत में मंडल महासचिव केपी राणा ने कहा कि बहजोई ब्लाक उपखंड में मौजूदा समय में भेड़िया का आतंक है लोग भेड़िए के आतंक से डरे सहमे हुए अभी कल ही गांव शेराजपुर की मड़ैया में भेड़िया ने 9लोगों को गंभीर घायल कर दिया उनमें सभी लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं

 पंचायत में भेड़िया पकड़कर लोगों बने भय को समाप्त किया जाए साथ ही युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव उर्वरक डीएपी की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया उन्होंने शासन प्रशासन को आगाह किया यदि शीघ्र ही खाद की प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराया जाता है


 तो जल्द आंदोलन करने को विवश होंगे 
अंत में संगठन के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने संगठन के विस्तार के क्रम में , ड्रा सत्यभान सिंह यादव को ब्लाक अध्यक्ष बहजोई ,सचिन त्यागी ब्लाक अध्यक्ष असमोली, कुंवर पाल

सिंह जिला सचिव संभल ,राजेश यादव ब्लाक सचिव बहजोई , मंगली सिंह सचिव ब्लाक पंवासा,संतोष यादव युवा तहसील अध्यक्ष गुन्नौर 
नियुक्त किया गया 
पंचायत में


किशनपाल सिंह राणा, शिशुपाल सिंह यादव जिला प्रमुख महासचिव, वीरेश यादव युवा मंडल अध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव जिला प्रवक्ता, पंकज यादव युव जिला प्रवक्ता,दुर्गेश यादव वरिष्ठ जिला सचिव, जितेंद्र यादव,

वीरपाल, राजेश युवा जिला महासचिव, अतरपाल सिंह, ओम हरी, बलबीर सिंह, राम खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार नगर अध्यक्ष बहजोई अनुज कुमार, इंद्रपाल सिंह समेत सैंकड़ों की तादाद में किसान मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close