पांच दरोगा सहित 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पांच दरोगा सहित 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Saturday, October 19, 2024 | October 19, 2024 Last Updated 2024-10-20T05:19:29Z
    Share
पांच दरोगा सहित 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
 बदायूं । एसएसपी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पांच दरोगा सहित 29 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। तीन दरोगा को पुलिस लाइन से थानाें में भेजा गया है। बिसौली की बुद्ध बाजार चौकी प्रभारी को हटाकर थाने भेज दिया गया है। कुछ हेड कांस्टेबल को डायल 112 पुलिस में भेजा है तो कुछ को वहां से थानों में भेजा गया है।

दरोगा अश्वनी कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से थाना जरीफनगर, अशोक कुमार को हजरतपुर भेजा गया है। थाना बिसौली की बुद्ध बाजार चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र को थाने भेजकर इसी थाने में तैनात प्रदीप कुमार को उनके स्थान पर चौकी का प्रभारी बनाया है।

सुकरपाल का स्थानांतरण हाल ही में थाना हजरतपुर किया गया था। अब उन्हें बिनावर भेजा गया है। साथ ही महिला दरोगा माया देवी को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ बनाया गया है। इसके अलावा 24 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close