यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर आक्रोश, चौधरी समाज के लोगों ने फूंका पुतला
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं के गांव खासपुर में चौधरी समाज के लोगों ने मंगलवार को यति नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने पुतला फूंककर यति नरसिंहानंद पर कार्रवाई की मांग की।डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है।
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में चौधरी समाज के लोगों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पुतला भी फूंका। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
उठाई सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव खासपुर में यति नरसिंहानंद की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को चौधरी समाज के लोग एकत्र हुए। गांव के चौराहे पर लोगों ने यति नरसिंहानंद का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधान सगीर अहमद, पूर्व प्रधान हुजूर अहमद, पूर्व प्रधान चौधरी बफती मियां, स्वाले चौधरी, पूर्व प्रधान शेरा अली, पूर्व प्रधान सरताज अली, पूर्व प्रधान हिफजुल हसन, साजिद अली ,
जमशेद प्रधान, इकरार अली, साजिद अली, तस्लीम अली, शरीफ, नजीर, अरबाज, मौलाना रिजवान आदि लोग मौजूद रहे।