गणित परिषद के चुनाव में आस्था निर्विरोध अध्यक्ष

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गणित परिषद के चुनाव में आस्था निर्विरोध अध्यक्ष

Thursday, October 10, 2024 | October 10, 2024 Last Updated 2024-10-11T06:15:17Z
    Share
गणित परिषद के चुनाव में आस्था निर्विरोध अध्यक्ष
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए गणित परिषद का पुनर्गठन विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार व डॉ. सचिन राघव के निर्देशन में हुआ।

इन पदों पर कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को ही नामांकन कराने का अवसर दिया गया। अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से बीएससी पंचम सेमेस्टर की आस्था राजपूत को चुना गया।

 उपाध्यक्ष भारतेंदु और रितिक कुमार बने। मंत्री/ सचिव पद पर सौरभ सिंह, संयुक्त मंत्री पर वैष्णवी गुप्ता चुनी गईं।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गीताराम, तान्या देवल व शेफाली को मनोनीत किया गया।

प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने पदाधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। इस मौके पर भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close