सामाजिक संगठनों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया
रामपुर। देश के बड़े उद्योगपति एवं पदम भूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन से रामपुर उद्योग जगत में शोक है। उद्यमियों लेकर सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उद्यमियों ने कहा कि रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
उनके निधन के शोक में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की शहर के हाईवे स्थित एक होटल शोक सभा हुई, जिसमें रतन टाटा को श्रद्धाजंलि दी गई। चेयरमैन श्रीष गुप्ता ने कहा कि रतन टाटा एक महान उद्योगपति, देश भक्त, समाज सेवी थे वो देश के अनमोल रत्न थे,
देश को उन पर गर्व है। देश के उद्योगपतियों में उनका सम्मान सर्वोच्च है। उनके द्वारा लगाए गए उद्योगों में लाखों नागरिकों को रोजगार प्राप्त है। भारत वर्ष के उद्योगपतियों में उनका अद्भुत स्थान रहा है। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत को श्रद्धाजंलि दी गई।
इस मौके पर चेयरमैन श्रीष गुप्ता, एसके गुप्ता, एस के अग्रवाल, विपिन गुप्ता,अरविंद नंदा, मनोज गर्ग, रमेश अग्रवाल, सुनील भगत, मनोज गुप्ता, अजय अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, विनय बंसल मौजूद रहे।
वहीं मदद एक आस की ओर से भी सदस्यों ने गांधी समाधि पहुंचकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि रतन टाटा ने अपना पूरा जीवन देश की उन्नति के लिए समर्पित किया।
रतन टाटा हमेशा देशवासियों के दिलो में रहेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, जिलाध्यक्ष संचित कपूर, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रेखा राजपूत, राधिका गुप्ता, कोमल गुप्ता, भावया उपपल, संदीप शर्मा, वीना अग्रवाल, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।