डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने के दौरान आर आई ने बरेली के सांसद को रोका
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली ।मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर जाने के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आधे घंटे के लिए उनका हेलीकॉप्टर बरेली पुलिस लाइन में रुका था।
इस दौरान बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार भी उनसे मिलने पुलिस लाइन पहुंचे ।लेकिन इस दौरान आर आई ने लोकसभा सांसद छत्रपाल गंगवार को पहचानने में भूल कर दी हां बाकी बात बिगड़ने से पहले हुई उन्होंने अपनी गलती मान ली।
गत दिवस शनिवार को कुछ देर तक परेड ग्राउंड में समय गुजारने के बाद विधायक संजीव अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कहा कि हेलीकॉप्टर में ईंधन डलवाने में अभी समय लगेगा जब तक चाय नाश्ता कर लिया जाए। इस पर उपमुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ पैदल ही पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में चले गए।
वहां केशव प्रसाद मौर्य के साथ सभी जनप्रतिनिधि अंदर गए। लेकिन संसद छत्रपाल गंगवार थोड़ा पीछे रह गए जब तक वह आदेश कक्ष के दरवाजे पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद प्रतिशत निरीक्षक ने उनको अंदर जाने से मना कर दिया ,जब आर आई ने उनसे परिचय पूछा तो सांसद ने नाराजगी भरे अंदाज में कहा कि अंदर चलो बताता हूं
कि मैं कौन हूं यह देख पुलिस अधीक्षक क्राइम और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, पुलिस अफसरो ने अपनी गलती मानी और स सम्मान सांसद छत्रपाल गंगवार को उपमुख्यमंत्री के पास पहुंचाया।।
पुलिस लाइन पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम कैसे प्रसाद मौर्य ने मैया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का मतलब गुंडागर्दी और अपराधियों को संरक्षण देना है
प्रदेश में जहां भी अपराध हो रहे हैं वहां उनका खुलासा हो रहा है। समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोगों का नाम सबसे आगे आ रहा है ,अभी लोग समाजवादी पार्टी को समाप्त वादी पार्टी बनने पर लगे हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी देश में उपचुनाव के साथ-साथ हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव जीत रही है ,यह बात शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन में रहने के दौरान कहीं।।