रमा एकादशी पर हजारों भक्तों ने आस्था के साथ किए श्री श्याम जी मंदिर के दर्शन,महंत जी से आशीर्वाद किया प्राप्त
आंवला:- रमा एकादशी होने के कारण हजारों भक्तों ने श्री श्याम मंदिर मनौना धाम के दर्शन कर परम पूज्य महंत ओमेन्द्र जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में मौजूद बैरीकेडिंग के पूर्ण होने के बाद भी पार्किंग तक श्रद्धालुओं की लम्बी लाइनें लगी रहीं।भक्तों ने गगनचुंबी जयकारों के साथ श्री श्याम जी के दर्शन किए।
इस दौरान बरेली,बदायूं,रामपुर,मुरादाबाद,संभल,शहजहांपुर, लखीमपुर खीरी,हरदोई,सीतापुर,गोण्डा, बहराइच,सोनभद्र, मिर्जापुर,कानपुर सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड,मध्यप्रदेश,दिल्ली आदि प्रदेशों से व विदेशों तक से श्यामप्रेमी मंदिर पहुंचते रहे।
एकादशी होने के कारण हजारों भक्त डीजे के साथ निशान यात्रा लेकर मनौना मंदिर पहुंचे।भक्तों की लाइनें रविवार रात्रि से ही लगनी शुरु हो गयी थीं।
इस दौरान दर्जनों सेवादार भक्तों की सेवा में लगे रहे।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम आने,बाबा श्याम के दर्शन करने मात्र व परम पूज्य महंत जी महाराज के आशीर्वाद से कैंसर जैसे असाध्य रोगों के मरीजों को भी लाभ प्राप्त हो रहा है।
यहां पर जो भी श्रद्धालु श्रद्धा के साथ आते हैं बह खाली हाथ नहीं जाते हैं। मनौना धाम विश्व का एकमात्र ऐसा धाम है जहां पर वाहनों की पार्किंग भी बिल्कुल निशुल्क है।
मंदिर परिसर मे दर्शन व्यवस्था,
पर्किग व्यवस्था,मरीजों को दिखाने की व्यवस्था तथा भक्तों को पानी पिलाने की व्यवस्था सेवादारों ने भलीभांति संभाली।इस दौरान महेंद्र पाल सिंह, आर्येन्द्र सिंह चौहान,श्यामेन्द्र सिंह चौहान उर्फ सुमित,अमित सिंह,