कार से कुचलकर बच्ची की मौत के मामले में चर्चित यूट्यूबर जावेद पुलिस हिरासत में

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार से कुचलकर बच्ची की मौत के मामले में चर्चित यूट्यूबर जावेद पुलिस हिरासत में

Tuesday, October 22, 2024 | October 22, 2024 Last Updated 2024-10-23T05:02:30Z
    Share
कार से कुचलकर बच्ची की मौत के मामले में चर्चित यूट्यूबर जावेद पुलिस हिरासत में

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना बारादरी क्षेत्र के हाजीपुर निवासी चर्चित यूट्यूब पर जावेद की दोस्त की कार से एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के समय यूट्यूब पर जावेद भी कार में मौजूद था।

बच्ची के परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया, तब पुलिस ने पूरे मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर यूट्यूब पर जावेद को हिरासत में ले लिया। पूरा मामला थाना बारादरी क्षेत्र के हजियापुर में सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे का है।
हजियापुर के रहने वाले यूट्यूब पर जावेद अपने दोस्त आंसू की कार में बैठकर कहीं जा रहा था। कि मोहल्ले की चुंगी के पास सड़क पर खेल रही एक 6 साल की बच्ची इयाना की कार से कुचलकर मौत हो गई ,


कार चालक आसु कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार किया तब पर उन्होंने हंगामा किया ,उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आसू और जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लीक्षहै ।साथ ही साथ जावेद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close