भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष फतेहगंज पूर्वी मैं आज निकाली जाएगी श्री राम बारात।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष फतेहगंज पूर्वी मैं आज निकाली जाएगी श्री राम बारात।

Tuesday, October 22, 2024 | October 22, 2024 Last Updated 2024-10-23T06:17:04Z
    Share
भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष फतेहगंज पूर्वी मैं आज निकाली जाएगी श्री राम बारात।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली कस्बा फतेहगंज पूर्वी में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा श्री राम की लीला का मंचन चल रहा है जिसमें कल दिन मंगलवार को भगवान श्री राम के द्वारा राजा जनक के द्वारा किए गए

स्वयंवर में शिव धनुष को तोड़ा गया सिर्फ धनुष को तोड़ते ही श्री आदर्श रामलीला कमेटी के पंडाल में जय श्री राम के नारे से पूरा रामलीला परिसर गूंज उठा। जनक नंदिनी सीता ने प्रभु श्री राम को वरमाला पहनाई इस दृश्य के साथ ही कलाकारों ने धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर का मंचन किया।
 आज दिन बुधवार को श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा भगवान श्री राम की बारात भव्य रथों एवं अद्भुत झांकिययो के साथ निकाली जाएगी, ।जो कि रामलीला ग्राउंड से होते हुए नगर के विभिन्न चौराहा पर घूमते हुए रामलीला ग्राउंड पर संपन्न होगी।

 श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन राज मिश्रा एवं कमेटी के सभी पदाधिकारी ने नगर वासियों से अपील की है कि प्रत्येक घर से एक व्यक्ति भगवान श्री राम की बारात में शामिल हो।

 भगवान श्री राम की बारात में ऊंची ऊंची झांकियां,आकर्षक बैंड उपस्थित रहेंगे। जगह-जगह भगवान श्री राम की बारात में पुष्प वर्षा करने की व्यवस्था भी की गई है।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close