पिछले दिनों हुये पीलीभीत बायपास पर गोली कांड में एक नेता ने कराया दोनों पक्षों में समझौता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पिछले दिनों हुये पीलीभीत बायपास पर गोली कांड में एक नेता ने कराया दोनों पक्षों में समझौता

Tuesday, October 22, 2024 | October 22, 2024 Last Updated 2024-10-23T06:20:00Z
    Share
पिछले दिनों हुये पीलीभीत बायपास पर गोली कांड में एक नेता ने कराया दोनों पक्षों में समझौता
,,पुलिस की भूमिका पर संदेह ,,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना इज्जत नगर के अंतर्गत पिछले दिनों पीलीभीत बाईपास पर बजरंग बाबा के पास एक प्लाट पर कब्जे को लेकर हुए गोलीकांड में एक नेता ने अपने घर पर दोनों पक्षों की बैठक कराकर समझौता कर दिया ऐसी चर्चा है। इसके साथ ही विवादित प्लांट पर साफ सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 

पुलिस की ओर से आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने में देरी होने की वजह से आरोपियों को जमानत मिल गई ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इस मामले में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों की जांच करने की बात भी कही है।

22 जून की सुबह पीलीभीत बाईपास पर एक प्लाट पर कब्जे को लेकर आदित्य उपाध्याय और राजीव राणा के पक्ष में जमकर गोलीबारी हुई थी जिसमें पुलिस ने केपी यादव ,धनुष उर्फ दुर्गा गोला घोसी, रोहित ठाकुर, ललित सक्सेना और सुभाष लोधी समेत 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में थाना इज्जत नगर थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। पिछले महीने पुलिस ने गोली कांड के 35 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्ज सीट दाखिल कर दी थी। चर्चा ए है कि आरोपियों के जमानत पर बाहर

आने पर एक वरिष्ठ नेता ने दोनों पक्षों की लंबी बैठक करवा कर भारी भरकम नुकसान का हवाला देते हुए दोनों पक्ष में समझौता करवा दिया,इसके बाद उक्त विवादित तिलक पर साफ सफाई की व्यवस्था भी चालू हो गई।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close