कौलहाई पर आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए।
प्रभारी निरीक्षक ने नारी सुरक्षा और सम्मान पर चर्चा की।
सहसवान मुजरिया मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर और बालिका सुरक्षा पर बल दिया गया।
कौलहाई के रूमा देवी अहिवरन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित बालिका सुरक्षा और स्वावलंबन कार्यक्रम में थाना मुजरिया प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने विद्यालय की बालिकाओं को सम्मान प्रदान करते हुए
कहा कि उनकी सुरक्षा और सम्मान में समाज के बढ़ते कदमों का सभी को अनुसरण करना चाहिए।
महिला सशक्तिकरण और बालिका सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी।
महिला एस आई शिवानी और रोशनी देशवाल ने बालिकाओं को महिला हेल्पडेस्क की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1098,112,1090,1076 की जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस स्टाफ सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य साक्षी गुप्ता,धर्मचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।