उम्र का शतक लगाने में महिलाएं अव्वल
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। उम्रदराज लोगाें की बात करें तो बदायूं जिले में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की सेहत अधिक अच्छी है। शायद यही वजह है कि उम्र का शतक लगाने के मामले में पुरुषों से महिलाएं कहीं आगे हैं।
सरकारी आंकड़ों की मानें तो जिले में करीब 423 बुजुर्ग महिला मतदाता जिंदगी के 100 वर्ष पूरे कर चुकी हैं, जबकि 321 बुजुर्ग पुरुष मतदाता ही सौ साल का आंकड़ा पार कर पाए हैं।
जिले में 100 साल से अधिक उम्र का जीवन यापन करने वाले कुल 744 महिला-पुरुष हैं। इनमें से 423 महिलाएं हैं, जबकि पुरुषों की संख्या 321 है। लोकसभा चुनाव के दौरान यह आंकड़े निकलकर सामने आए थे।
बताया तो यह भी जा रहा है कि महिलाओं की सेहत पुरुषों की अपेक्षा काफी ठीक है। 100 का आंकड़ा पार कर चुकीं कई बुजुर्ग महिलाएं अब भी बिना किसी सहारे चलती हैं।
साल से ऊपर की सबसे ज्यादा 99 बुजुर्ग महिलाएं दातागंज में हैं। वहीं पुरुषों की बात करें तो बदायूं विधानसभा में 81 पुरुष सौ साल की उम्र पूरी कर चुके हैं।
विधानसभा पुरुष महिलाएं
बिसौली 41 62
सहसवान 60 79
बिल्सी 40 42
बदायूं 81 73
शेखूपुर 43 68
दातागंज 56 99