साल से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

साल से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू

Friday, October 11, 2024 | October 11, 2024 Last Updated 2024-10-11T11:59:59Z
    Share
साल से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू
अमरोहा। सहारनपुर के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दो साल से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों की ओर से बस का संचालन शुरू कर दिया है।

पहले इस बस का संचालन यात्रियों के नहीं मिलने के कारण बंद हो गया था।
अमरोहा डिपो में 66 बसें निगम की हैं, तो 19 अनुबंधित हैं। वहीं, जल्द ही इनकी संख्या बढ़ने वाली है। करीब 20 बसों के मिलने की उम्मीद है।

यहां से बसों का संचालन बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल के लिए होता है। एक साल के भीतर नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत और अमरोहा से मथुरा और आगरा के लिए भी बसों का संचालन है।

 एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि अमरोहा डिपो से सहारनपुर को जाने वाली बस दो साल पहले बंद हो गई थी। इसका कारण यात्री कम थे और खर्चा नहीं निकल रहा था।


 लेकिन, एक बार फिर सहारनपुर के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। अमरोहा से सहारनपुर तक का किराया 314 रुपये है। ये बस अमरोहा डिपो से सुबह 5:30 बजे निकलती है। जबकि, सहारनपुर से सुबह 11:30 बजे अमरोहा के लिए रवाना होती है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close