सुरक्षा कारणों से आम कैदियों से अब्दुल्ला की बनाई है दूरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सुरक्षा कारणों से आम कैदियों से अब्दुल्ला की बनाई है दूरी

Wednesday, October 16, 2024 | October 16, 2024 Last Updated 2024-10-16T09:52:10Z
    Share
सुरक्षा कारणों से आम कैदियों से अब्दुल्ला की बनाई है दूरी

रामपुर दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में हरदोई जेल में सजा काट रहे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को सुरक्षा कारणों से आम कैदियों से दूर रखा जा रहा है। उनको जेल मैनुअल के हिसाब से सुरक्षा व सुविधा दी जा रही है।

यह खुलासा हरदोई जेल प्रशासन ने कोर्ट में दाखिल की गई रिपोर्ट में किया है।
दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट ने 18 अक्तबूर को सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम, उनके पिता एवं सपा नेता आजम खां और उनकी मां डाॅ. तजीन फात्मा को सात-साल साल की कैद की सजा सुनाई थी।

कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया था। बाद में तीनों को अलग-अलग जेल में भेजा गया था। फिलहाल अब्दुल्ला आजम की मां तजीन फात्मा जमानत पर हैं,जबकि पिता पुत्र जेल में हैं। अब्दुल्ला इस वक्त हरदोई जेल में हैं दस अक्तूबर को उनके अधिवक्ता की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था,


जिसमें कहा गया था कि उनको तनहाई मे रखा गया है और उनको जेल मैनुअल के हिसाब से सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जेल प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है,जिस पर कोर्ट ने हरदोई जेल प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। हरदोई जेल अधीक्षक ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की है,


जिसमें कहा गया है कि अब्दुल्ला आजम को जेल मैनुअल के हिसाब से सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने जिला जज व प्रशासनिक अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से अब्दुल्ला को आम कैदियों से दूर रखा जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close