नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा करने का नगर वासियों ने लगाया आरोप।
सहसवान:- नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा करने का नगर वासियों ने लगाया आरोप बता दें नगर के मोहल्ला बजरिया शली कूंचा के निवासियों का आरोप है।
मोहल्ले का ही निवासी रजत पुत्र वंश गोपाल गली में अवैध निर्माण करने की नीयत से उस जगह पर अवैध कब्जा कर रहा है, नगर वासियों ने बताया।
जबकि इस जगह पर बरसों पुराना एक कुंआ था काफी समय पहले प्रयोग में न आने की वजह से बंद हो चुका है।
जिस जगह पर नगर पालिका द्वारा उसके ही निकट नगर पालिका द्वारा एक नल टंकी भी लगवाई गई थी। वह आज भी चालू है।
उसी जगह पर नगर वासियों का आरोप है, कि मोहल्ले का हीं निवासी उस जगह पर कब्जा करना चाहता हैं।
जिसको लेकर मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकरअवैध निर्माण रुकवाने की मांग की।
जिसको लेकर नगर पालिका के निर्माण प्रभारी अंसार हुसैन ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को रुकवाया और कहा जब तक आप अपने कागज नगर पालिका में प्रस्तुत नहीं करेंगे तब तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।
वही आपको बता दें अब से कुछ दिन पहले ऐसा ही एक प्रकरण मोहल्ला काजी में देखने को मिला जो कि घर के बाहर बने प्राचीन कुए को लेंटर डालकर उसे अपने घर के अंदर करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिसका संज्ञान लेकर नगर पालिका के कर्मचारियों ने निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया।