महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Saturday, October 12, 2024 | October 12, 2024 Last Updated 2024-10-12T15:35:36Z
    Share
महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
,परिवार वालों ने लगाया देवरों पर हत्या का आरोप,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला गंगापुर निवासी नाग पंचमी मेला ग्राउंड के स्थाई निवासी चंद्र प्रकाश की पत्नी डोली उम्र 40 वर्ष कि बीती रात जिला अस्पताल में मौत हो गई । डोली के पति का कहना है

 कि उसके छोटे भाई वीरू और विनोद अक्षर आए दिन उनसे झगड़ा करते थे। रविवार के दिन भी वह शराब पीकर घर आए और नशे में झगड़ा करने लगे उनका झगड़ा में उसकी पत्नी डोली ने जब

बीच बचाव करने की कोशिश की और उनसे चुप रहने को कहा तो उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की क्योंकि डोली गर्भवती थी धक्का लगने के दौरान डोली नीचे गिर गई और उसकी हालत बहुत ही ज्यादा बिगड़ गई

इसके बाद उसके पति ने इलाज के लिए डोली को जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया जहां पर बीती रात उसकी मृत्यु हो गई । चंद्र प्रकाशडोली के शव को अपने घर ले गया ।

जहां पर सूचना मिलने के बाद डोली की मां जागेश्वरी देवी पहुंची और सारी बात को सुनने के उपरांत उन्होंने डोली के देवर उमेश वीरू और विनोद पर हत्या का आरोप लगाते हुए


 थाना बारादरी पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया ।सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृत्का दो बेटों की मां थी।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close