दशहरा पर रावण मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना की गयी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दशहरा पर रावण मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना की गयी।

Saturday, October 12, 2024 | October 12, 2024 Last Updated 2024-10-12T15:46:44Z
    Share
दशहरा पर रावण मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना की गयी।
महान शिव भक्त रावण की अच्छाइयों से हमे सीख लेनी चाहिए - पं अमन मयंक शर्मा

अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पं अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में दशहरा के पर्व पर रावण मंदिर में भगवान शिव एवं महान शिव भक्त रावण की विशेष पूजा अर्चना की गई।इससे पूर्व मंदिर मे पं अमन मयंक शर्मा ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द कांत के साथ रामलीला बदायूं मे रावण का किरदार निभाने वाले रावण के स्वरुप पं परमानंद मिश्रा का तिलक कर माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर आरती की।
अखिल भारतीय

युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ,
शशिकांत रावत एवं नीतीश रस्तोगी ने भगवान शिव एवं रावण का षोडशोपचार पूजन किया एवं मंत्र जाप किया। इसके उपरांत भगवान शिव को समर्पित हवन का आयोजन कर रावण एवं भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।पंडित अमन मयंक शर्मा ने रावण रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ एवं गायन कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।
 इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि रावण जैसा शिव भक्त चारों युगों में पैदा नही हुआ। प्रत्येक मनुष्य को रावण की विद्दान्ता,उनकी शिव भक्ति एवं अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए।


गौरव पाठक ने कहा कि रावण ने भगवान शिव की सर्वश्रेष्ठ स्तुति शिव तांडव स्त्रोत की रचना कर शिव भक्ति को एक नया आयाम दिया।नीतीश रस्तोगी एवं शशिकान्त रावत ने कहा कि रावण महाज्ञानी,परम प्रतापी एवं तेजस्वी थे एवं प्रत्येक शिव भक्त को रावण से भगवान शिव की असीम भक्ति करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत मे पं अमन मयंक शर्मा ने रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।इस अवसर पर अरविन्द कान्त,शशिकान्त रावत, कुनाल सक्सेना,गीता शर्मा,शशिकान्त रावत,गौरव पाठक,रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,अंजलि मिश्रा,राम देवी सहित दर्जनों शिव भक्त मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close