सहसवान कोतवाली में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान कोतवाली में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Sunday, October 20, 2024 | October 20, 2024 Last Updated 2024-10-20T08:54:58Z
    Share

सहसवान कोतवाली में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

सहसवान:-युवक ने शनिवार रात सहसवान कोतवाली परिसर में खुद पर डीजल डालकर कर आत्मदाह की कोशिश की, वजह थी युवक का पिता उसे मारपीट समेत मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस हिरासत में था।
 
पैरवी को गए युवक का पक्ष पुलिस सुनकर नहीं दे रही थी। देर रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उसका मेडिकल कराया गया। कोतवाली इलाके का है। 

यहां के तिगरा गांव के निवासी अवधेश नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बताया जाता है कि अवधेश यादव का बेटा आशीष ने गांव के किराना व्यापारी से शुक्रवार को मारपीट की थी। 

शनिवार को भी उसे पिता ने मारा पीटा।उस पर मोबाइल छीनने का आरोप भी लगा और सहसवान थाने में तहरीर भी दी गई। पिता का नाम भी तहरीर में शामिल था। 

ऐसे में पुलिस ने पिता को थाने में बैठा लिया। इधर रात तकरीबन साढ़े नौ बजे आशीष कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामन अपना पक्ष रखना चाहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

ऐसे में बौखलाया युवक वहां से चला गया। उसके कुछ देर बाद डीजल लेकर युवक थाने में घुसा और खुद पर डीजल डाल लिया। लाइटर जलाने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। 

इसके बाद में उसे जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया गया। ई एम ओ जिला पुरुष अस्पताल - डॉ० राजेश वर्मा ने बताया कि सहसवान पुलिस जिस युवक को लेकर,

 जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल 
परीक्षण के लिए लेकर आई थी। उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ पड़ा था। हाथ में भी चोट थी एक्सरे के लिए लिख दिया है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close