यूपी के कई जिलों मे मौसम का बदलाब।
लखनऊ। अब मौसम साफ होने लगा है। लखनऊ समेत प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कुछ जगह बादल छाए रहे। दिन में धुंध जैसी स्थिति रही। इसकी वजह से दिन के तापमान में कमी दिखी है। वहीं, रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रविवार को लखनऊ में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। दिन का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात का तापमान 3.2 डिग्री बढ़कर 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को लखनऊ के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उधर, लखनऊ में वायु प्रदूषण का स्तर खराब रहा। लखनऊ के कुछ क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) खराब रहा। गोमतीनगर में एक्यूआइ 114, कुकरैल पिकनिक स्पाट क्षेत्र में 101, निशातगंज क्षेत्र में 105 रहा। जो खराब माना जाता है।
हालांकि बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, चारबाग, लालबाग क्षेत्र की हवा अपेक्षाकृत ठीक रही। इन क्षेत्रों की एक्यूआई 84 से 95 के बीच में रही, जिसे औसत माना जाता है।
आगरा शहर में रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला।
दिनभर बादल छाए रहे। सूरज कभी बादलों के पीछे छिपा तो कभी धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वह सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
शहर में रविवार को सुबह धूप निकली। सुबह नौ बजे के करीब बादल घिर आए और सूरज उनके पीछे छिप गया। दिनभर यही सिलसिला चलता रहा।
बरेली में सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज का तापमान अधिकतम 32.9 न्यूनतम 17.8 डिग्री रह सकता है।
जनपद में धीरे-धीरे ठंड पैर पसार रही है और एनसीआर में वायु जहरीली होने लगी है। शनिवार को मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। वहीं मेरठ में जयभीम नगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम छह बजे 344 पर पहुंच गया। 300 से 400 एक्यूआई अत्यधिक खराब वायु गुणवत्ता का सूचक है। वहीं पर्यावरण विदों का मानना है
दशहरा पर जगह जगह हुई आतिशबाजी से भी हवा की सेहत बिगड़ गई। शनिवार को को न्यूनतम तापमान में 1.6 की गिरावट दर्ज की गई। यह 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट और हो सकती है।
बदलते मौसम में एक मुख्य लक्षण देखा जा रहा है। शुष्क होने के बावजूद रात में आदृता का प्रतिशत बढ़ा हुआ है। पांच दिनों से यह 70 प्रतिशत से अधिक है। वहीं दिन में इसका प्रतिशत लगातार घट रहा है। रविवार को आदृता का न्यूनतम प्रतिशत गिर कर 26 पहुंच गया। शनिवार को यह 38 था।
अधिकतम प्रतिशत 71 आंका गया। आदृता बढ़ी होने और तापमान गिरने से अति सूक्ष्म प्रदूषित कणों पीएम 2.5 का जमाव वायुमंडल की निचली सतह में बढ़ता जा रहा है।
शनिवार की रात आठ बजे से जय भीमनगर में पीएम 2.5 की मात्रा 312 माइक्रो ग्राम प्रतिघन मीटर रिकार्ड की गई।