10 नवम्बर तक करें निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स के लिए आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

10 नवम्बर तक करें निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स के लिए आवेदन

Tuesday, November 5, 2024 | November 05, 2024 Last Updated 2024-11-05T13:45:03Z
    Share
10 नवम्बर तक करें निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स के लिए आवेदन
बदायूँ 05 नवम्बर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक ने जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित करते हुए बताया कि जो एक वर्षीय ओ लेवल एवं तीन माह का सी0सी0सी0 कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स करने के इच्छुक हांे तथा निर्धारित

 योग्यता/शर्ते पूर्ण करते हों वे कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में सम्पर्क करके विभाग की वेवसाईट वेकवर्डवेलफेयर डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन एवं ओवीसीकम्प्यूटरट्रेनिंग डॉट

 यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट इन पर द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय सारिणी के अनुसार 10 नवम्बर 2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन भरकर व अभिलेखों को अपलोड करके उसका प्रिन्ट आउट प्राप्त करके आय एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,

 एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में सायं 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में जमा करा दें।

उन्होंने बताया कि निर्धारित नियम व शर्तों मे इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतम रू0-100000.00 वार्षिक होनी चाहिए। ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए


(10$2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो। आवेदक बेेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। आवेदक पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित हो।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close