कोविद-19 में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समायोजन करने की मांग की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोविद-19 में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समायोजन करने की मांग की

Wednesday, November 20, 2024 | November 20, 2024 Last Updated 2024-11-20T13:43:35Z
    Share
कोविद-19 में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समायोजन करने की मांग की

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 

बरेली के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कोविद-19 में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय ने उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इनका समायोजन करने का आदेश दिया था।

जिसमें बरेली में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 48 कर्मचारी कोविद-19 में कार्यरत थे जिसमें से 41 कर्मचारियों का समायोजन हो गया है। सात कर्मचारियों का समायोजन अभी तक नहीं हो सका। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अनेक बार इन कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

किंतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा हर बार यही जवाब दिया गया कि आप लोगों की नियुक्ति नहीं हो पाएगी । जगह होने पर इनको नियुक्त करके समायोजित कर दिया जाएगा। आज बुधवार को जिला अधिकारी को संबंधित एक ज्ञापन

 सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया । ज्ञापन देने बालों में विजेंद्र दिवाकर ,हरीश बाबू ,सुनील कश्यप ,भानु प्रताप, नीरज कुमार, राजेंद्र कुमार ,संजय कुमार ,आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close