घर में खाना बनाते समय पत्नी की धारदार हथियार से पति ने की हत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घर में खाना बनाते समय पत्नी की धारदार हथियार से पति ने की हत्या

Wednesday, November 20, 2024 | November 20, 2024 Last Updated 2024-11-20T13:49:33Z
    Share
घर में खाना बनाते समय पत्नी की धारदार हथियार से पति ने की हत्या

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 

प्रभारी निरीक्षक भुता के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिनांक 19 /11/ 2024 दिन बुधवार को डायल 112 में तैनात कलर संजय के द्वारा ग्राम अंगदपुर खमरिया में एक महिला की हत्या की सूचना दी गई ।प्राप्त सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी फरीदपुर ,बरेली व प्रभारी निरीक्षक भुता बरेली मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी करने पर पता चला कि श्रीमती राजेश्वरी देवी पत्नी रमेश उम्र 35 वर्ष निवासी अंगदपुर खमरिया थाना भुता में अपने घर पर खाना बना रही थी कि तभी पीछे से उनके पति रमेश के द्वारा धारदार हथियार से राजेश्वरी देवी के ऊपर हमला कर दिया , हमले के दौरान उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गई ।

मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधि कार्रवाई प्रचलन में है। हत्या का कारण प्राप्त नहीं हो सका है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close