बरेली में 6 अस्पतालों में फायर एनओसी के बिना संचालन पाया गया
,,इनमें से तीन अस्पताल में आग बुझाने का कोई भी इंतजाम नहीं मिला,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली गत दिवस झांसी अग्निकांड के बाद बरेली में चल रहे अस्पतालों मैं फायर एनओसी की जांच शुरू कर दी गई है आज फायर विभाग के द्वारा जांच करने के उपरांत के अस्पतालों में बिना एनओसी के चलते हुए पाया गया
बरेली में फायर एनओसी के बिना चलते मिले 6 अस्पताल जिसमें से तीन अस्पतालों में आग बुझाने तक का कोई भी इंतजाम नहीं पाया गया।।
बरेली के निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा की पड़ताल आज बुधवार को भी जारी रही। जिसमें से 6 अस्पताल फायर एनओसी के बिना संचालित पाए गए,
जबकि तीन अस्पतालों का संचालन मानकों को दर् किनार कर किया जा रहा था ।इसके साथ ही शहर में फायर एनओसी के बिना संचालित अस्पतालों की संख्या कुल मिलाकर अब 39 हो गई है ।अग्निशमन विभाग की कार्रवाई नोटिस देने तक ही सिमटी हुई है,जिम्मेदार इन अस्पतालों से जुर्माना तक भी नहीं वसूल पा रहे हैं।।
अग्निशमन विभाग की टीम के द्वारा मंगलवार की रात रामपुर रोड स्टेट इंडियन अस्पताल पहुंची पता चला कि अस्पताल का संचालन एनओसी के बिना ही किया जा रहा है वहां पर तेरे स्टैंड पंप हाउस रियल आदि क्रियाशील पाए गए कर्मचारी नगर के जीवनदान हॉस्पिटल में 5000 की जगह 1000 लीटर क्षमता का टेस्ट टैंक रखा हुआ पाया गया
यहां पर भी पंप होजरी आदि उपकरण अभिक्रियाशील प्राप्त हुए इस अस्पताल के पास भी फायर एनओसी नहीं मिली इसके बाद रामपुर रोड पर तंजाल हॉस्पिटल में भी फायर और एनओसी प्राप्त नहीं हुई यहां भी आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं मिले ।
इसके बाद नैनीताल रोड पर दाहिने हॉस्पिटल मिनी बाइक पास पर पब्लिक
हॉस्पिटल और बरेली बाईपास पर मैक्स हॉस्पिटल में भी इतना फायर एनओसी के संचालित होना पाया गया इन तीनों अस्पताल में आग बुझाने का कोई भी इंतजाम नहीं मिला सभी अस्पतालों को नोटिस दे दिया गया है।
अब तक एनओसी के बिना चल रहे अस्पताल सदन हॉस्पिटल, डॉक्टर इरफान अहमद चाइल्ड केयर सेंटर ,मून हॉस्पिटल, गुजरात हॉस्पिटल नवोदय हॉस्पिटल नवजीवन हॉस्पिटल, मेट्रो विजन हॉस्पिटल ,रेशमा नर्सिंग होम ,सर्वोदय हॉस्पिटल, चंद्रकांति हॉस्पिटल, अथक प्रयास मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मैक्स केयर सेंटर,
अंजू मैथमेटिक की नर्सिंग होम,खुसरो हॉस्पिटल, विपिन हॉस्पिटल आस्था हॉस्पिटल ,सेवा हॉस्पिटल ,अल मदीना हॉस्पिटल कादरी हॉस्पिटल, केजीएन सहारा हॉस्पिटल, परमेश्वर हॉस्पिटल जीवन सहारा हॉस्पिटल, मेडिकेयर हॉस्पिटल, न्यू श्री धन्वंतरी हॉस्पिटल, अमित अग्रवाल हॉस्पिटल गंगवार हॉस्पिटल शामिल है।।