25 वें दिन भाकियू (चढूनी)का धरना भू माफिया के विरुद्ध जारी‌‌।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

25 वें दिन भाकियू (चढूनी)का धरना भू माफिया के विरुद्ध जारी‌‌।

Tuesday, November 5, 2024 | November 05, 2024 Last Updated 2024-11-05T10:59:29Z
    Share
25 वें दिन भाकियू (चढूनी)का धरना भू माफिया के विरुद्ध जारी‌‌।
बदायूँ। भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं का मालवीय आवास ग्रह पर पच्चीस वें दिन भी धरना स्थल पर कोई सुनने नहीं पहुंचा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी। किसानों का अनिश्चित कालीन धरना जारी।

भाकियू (चढूनी) के कुँवरगांव नगर अध्यक्ष इरफान अहमद की ज़मीन पर हुए अवैध कब्जे को तमाम शिकायतों के बावजूद न तो अभी तक ज़मीं दोज़ किया गया न ही भूमाफियाओं पर कोई मुकदमा पंजीकृत हुआ है। न ही राजस्व विभाग ने अब तक कोई पैमाइश की है। पूर्व में धरने पर बैठे इरफान को आश्वासन देकर धरने से हटा दिया। जब कोई कार्य नहीं हुए तब 25 वें दिन भी सिस्टम के खिलाफ धरना बदस्तूर जारी रहा।

धरने का नेतृत्व कर रहे जिला प्रभारी अजब सिंह राजपूत ने कहा 25 से दिन कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। सभी अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला होते हुए भी किसी भी उच्च अधिकारी ने किसानों को सुनना ज़रूरी नहीं समझ रहा है। ऐसी कार्यशैली के कारण ही आज किसान दुःखी है। किसानों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया हमारे कार्यकर्ता इंसाफ़ के लिए काफी समय से शांतिपूर्वक ढंग से धरना दे रहे हैं। क्या पूरे जनपद में ऐसा कोई अधिकारी नहीं है जो कार्यकर्ताओं को इंसाफ दे सके। जल्द ही वड़े आंदोलन की सूचना दे दी जाएगी।

जिला महासचिव सुरेश चंद गुप्ता ने कहा जब तक कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिलता है संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा इस संबंध में वरिष्ठ पदाधिकारी के संज्ञान में है।
इस मौके पर धरना स्थल पर आरिफ रजा,रहिस अहमद मलिक, राजेन्द्र सिंह, रघु लाला, प्रवेंद्र ठाकुर,कासिम अली, गुलाम नबी, रामेश्वर, कृष्ण अवतार शाक्य, रमेश फौजी ,राम जान मो०, रामदास , नसीम वेगम,किस्मा वी ,ओम कार, इरशाद खां,छेदालाल, देवीसिंह, सिद्धार्थ,आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close