32 वे दिन भाकियू (चढूनी)का धरना ज़ारी कुंवर गांव में भूमाफिया ने किया कब्जा 16 नवंबर से भूख हड़ताल पर रहेंगे इरफान।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

32 वे दिन भाकियू (चढूनी)का धरना ज़ारी कुंवर गांव में भूमाफिया ने किया कब्जा 16 नवंबर से भूख हड़ताल पर रहेंगे इरफान।

Tuesday, November 12, 2024 | November 12, 2024 Last Updated 2024-11-12T15:47:52Z
    Share
32 वे दिन भाकियू (चढूनी)का धरना ज़ारी कुंवर गांव में भूमाफिया ने किया कब्जा 16 नवंबर से भूख हड़ताल पर रहेंगे इरफान।

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का मालवीय आवास ग्रह पर बत्तीस वें दिन भी कोई समाधान नही हुआ । किसानों का अनिश्चित कालीन धरना जारी।

भाकियू (चढूनी) के कुँवरगांव नगर अध्यक्ष इरफान अहमद की ज़मीन पर हुए अवैध कब्जे को तमाम शिकायतों के बावजूद न तो अभी तक ज़मीं दोज़ किया गया न ही भूमाफियाओं पर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

न ही राजस्व विभाग ने अब तक कोई पैमाइश नहीं की । थाना अध्यक्ष कुंवर गांव ने भूमाफिया को संरक्षण दिया ‌शकर ने फर्जी बैनामा किया दोषियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई 32 वें दिन भी सिस्टम के खिलाफ धरना बदस्तूर जारी रहा।
जिला प्रभारी अजव सिंह राजपूत ने कहा 32 दिन से इरफान परिवार सहित धरने पर बैठे हैं।

सभी अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला होते हुए भी किसी भी उच्च अधिकारी ने किसानों को सुनना ज़रूरी नहीं समझ रहा है। ऐसी कार्यशैली के कारण ही आज किसान दुःखी है। किसानों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया हमारे कार्यकर्ता इंसाफ़ के लिए काफी समय से शांतिपूर्वक ढंग से धरना दे रहे हैं। क्या पूरे जनपद में ऐसा कोई अधिकारी नहीं है जो कार्यकर्ताओं को इंसाफ दे सके।जब की प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी का सख्त आदेश है कोई भू-माफिया बक्सा नहीं जाएगा।

 कार्यकर्ताओं को जब तक न्याय नहीं मिलेगा संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। इरफान ने दस वर्ष पहले अपने प्लाट पर 150 पेड़ अपने हाथों से लगाए है जिसकी कीमत तीन लाख रुपए है। माफिया ने पेड़ों पर भी कब्जा कर लिया है ।धरने की जानकारी चढ़ूंनी के वरिष्ठ पदाधिकारीऔ के संज्ञान में है।

इस मौके पर धरना स्थल पर आरिफ रजा, राजेन्द्र सिंह, रघु लाला, प्रवेंद्र ठाकुर, कृष्ण अवतार शाक्य, रमेश फौजी , जान मो ०, मीना देवी,नथ्थो देवी ,नसीम वेगम, किस्मा वी ,ओम कार, छेदा लाल, सिद्धार्थ, वोवी सिंह , ओमकार ,चांद मोहम्मद आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close