33 वे दिन भाकियू (चढूनी) का धरना ज़ारी कुंवर गांव में भूमाफिया ने किया कब्जा , इरफान न्याय की आस मे धरने पर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

33 वे दिन भाकियू (चढूनी) का धरना ज़ारी कुंवर गांव में भूमाफिया ने किया कब्जा , इरफान न्याय की आस मे धरने पर

Wednesday, November 13, 2024 | November 13, 2024 Last Updated 2024-11-13T14:16:34Z
    Share
33 वे दिन भाकियू (चढूनी) का धरना ज़ारी कुंवर गांव में भूमाफिया ने किया कब्जा , इरफान न्याय की आस मे धरने पर 

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का मालवीय आवास ग्रह पर तेतीस वें दिन भी कोई समाधान नही हुआ । किसानों का अनिश्चित कालीन धरना जारी।
भाकियू (चढूनी) के कुँवर गांव नगर अध्यक्ष इरफान अहमद की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को तमाम शिकायतों के बावजूद न तो अभी तक जमीन दोज किया गया न ही। भूमाफियाओं पर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।


न ही राजस्व विभाग ने अब तक कोई पैमाइश नहीं की । थाना अध्यक्ष कुंवर गांव ने भूमाफिया को संरक्षण दिया ‌शकर ने फर्जी बैनामा किया दोषियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई सिस्टम के खिलाफ धरना चल रहा है।
जिला प्रभारी अजव सिंह राजपूत ने कहा 33 दिन से इरफान परिवार सहित धरने पर बैठे हैं। सभी अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला होते हुए

भी किसी भी उच्च अधिकारी ने किसानों को सुनना जरूरी नहीं समझ रहा है। ऐसी कार्यशैली के कारण ही आज किसान दुःखी है। किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया हमारे कार्यकर्ता इंसाफ़ के लिए काफी समय से शांतिपूर्वक ढंग से धरना दे रहे हैं। पूरे जनपद में ऐसा कोई अधिकारी नहीं है

जो कार्यकर्ताओं को इंसाफ दे सके।जब की प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी का सख्त आदेश है कोई भू-माफिया बक्सा नहीं जाएगा। कार्यकर्ताओं को जब तक न्याय नहीं मिलेगा संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। इरफान ने दस वर्ष पहले अपने प्लाट पर 150 पेड़ अपने हाथों से लगाए है जिसकी कीमत तीन लाख रुपए है। माफिया ने पेड़ों पर भी कब्जा कर लिया है ।

धरने की जानकारी (चढ़ूंनी )के वरिष्ठ पदाधिकारीऔ के संज्ञान में है, 65साल की उम्र होने पर भी इरफान अहमद न्याय के लिए सिस्टम से लड़ रहे हैं
इस मौके पर धरना स्थल पर सुरेश चंद्र गुप्ता, पूरन लाल गुप्ता, आरिफ रजा, राजेन्द्र सिंह, रघु लाला, प्रवेंद्र ठाकुर, कृष्ण अवतार शाक्य, रमेश फौजी , जान मो ०, मीना देवी, देवीसिंह,नथ्थो दिलबाग देवी ,नसीम वेगम, किस्मा वी ,ओम कार, छेदा लाल, सिद्धार्थ, बोवी सिंह , ओमकार ,चांद मोहम्मद , रामदास,आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close