बदायूं कोहरे की चादर से ढका शहर, रेंग-रेंग कर चले वाहन, बढ़ीं ठंड।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं कोहरे की चादर से ढका शहर, रेंग-रेंग कर चले वाहन, बढ़ीं ठंड।

Wednesday, November 13, 2024 | November 13, 2024 Last Updated 2024-11-13T12:44:20Z
    Share
बदायूं कोहरे की चादर से ढका शहर, रेंग-रेंग कर चले वाहन, बढ़ीं ठंड।
बदांयू 13 नवंबर। लगता है आज से ठंड की शुरुआत हो गई। पूरा शहर कोहरे की चादर से ढका नजर आया, वही हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले ठंड में भी इजाफा होने लगा है ‌।
मौसम बैज्ञानिको के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इससे अब उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पडना शुरू हो जाएगी। कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है ।

 मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से यूपी में ठंडी हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी और कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिलेगा जो दो से तीन दिन त जारी रहेगा।
नवंबर की शुरुआत में मौसम में खास बदलाव तो नहीं हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश में ठंड अब तेजी से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों में यूपी के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के आसार हैं और तापमान में भी गिरावट हो सकती है, जिससे दिन और रात में ठंड बढ़ेगी।

आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) की भविष्यवाणी के अनुसार, बुधवार (13 नवंबर) को यूपी के कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा दिखाई दे सकता है,

जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बदायूं में आज देर रात व सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दिया। संभावना है कि 14 नवंबर से ठंड बढ़ने के साथ ही तीन चार दिन कोहरा नजर आऐ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close