प्रयागराज महाकुंभ में एक करोड़ लोगों के भोजन की व्यवस्था करेगा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रयागराज महाकुंभ में एक करोड़ लोगों के भोजन की व्यवस्था करेगा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद : शंखधार

Saturday, November 23, 2024 | November 23, 2024 Last Updated 2024-11-23T14:45:36Z
    Share
प्रयागराज महाकुंभ में एक करोड़ लोगों के भोजन की व्यवस्था करेगा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद : शंखधार
 
रामपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की टोली बैठक कृष्णा मंदिर शाहबाद रोड़ रामपुर में की गई। टोली बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल मेरठ प्रान्त के अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि 14 जनवरी से 25 फ़रवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ होने बाला है। इस महाकुंभ में पूरी दुनिया से लगभग चालीस करोड़ लोगों के आने की संभावना है

 इसमें अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा एक करोड़ लोगों को भोजन, चाय, एक लाख कम्बल की कम्बल बैंक एवं प्रतिदिन बीस हज़ार लोगों को ठहरने की उचित व्यवस्था तथा बल्ड प्रेशर एवं शुगर की निःशुल्क जांच कराने हेतु कुल पन्द्रह स्थानों पर स्टॉल लगाए जाएंगे।

इस हेतु सम्पूर्ण विश्व से धन संग्रह किया जा रहा है। एक व्यक्ति के भोजन का शुल्क मात्र पच्चीस रुपए निर्धारित किया गया है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि महाकुंभ में जनपद रामपुर को सेवा करने का अवसर मिला है इसमें हम कुल बीस हज़ार लोगों के भोजन की व्यवस्था में सहयोग करेंगे। हमारे कार्यकर्ता आम जनता से सहयोग लेने हेतु उनके घर पर जाएंगे और महाकुंभ में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और महाकुंभ में सेवा करने हेतु

सैकड़ों कार्यकर्ता भी जाएंगे। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने दीनपुर निवासी सर्वराज सिंह यादव को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर राहुल भारद्वाज, भूपसिंह लोधी, प्रवीण गौड़, भागवत शरण प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, अमित, किरनपाल, अरविन्द गंगवार, विक्रम सिंह यादव, विजय प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close