रूदायन के मंदिर में रहने वाले पुजारी की मौत के बाद समाजसेवी ने किया शव का अंतिम संस्कार : सगे भतीजों ने ठुकराया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रूदायन के मंदिर में रहने वाले पुजारी की मौत के बाद समाजसेवी ने किया शव का अंतिम संस्कार : सगे भतीजों ने ठुकराया

Monday, November 25, 2024 | November 25, 2024 Last Updated 2024-11-25T08:58:14Z
    Share
रूदायन के मंदिर में रहने वाले पुजारी की मौत के बाद समाजसेवी ने किया शव का अंतिम संस्कार : सगे भतीजों ने ठुकराया

उघैती। बदायूं ।इस्लामनगर क्षेत्र के गांव रुदायन मंदिर में रहने वाले पुजारी की शनिवार को मौत हो गई। मौत बीमारी से हुई। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मृतक के भतीजों को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। रविवार दोपहर तक शव रखा रहा। फिर एक समाजसेवी ने मुखाग्नि देकर शव का अंतिम संस्कार किया।

थाना उघैती क्षेत्र के गांव ररियामई निवासी हरिओम पाठक (60) की शादी नहीं हुई थी। वह तीन साल पहले अपने हिस्से की जमीन और घर बेचकर पुजारी बन गए थे। वह इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव रुदायन स्थित ज्वाला देवी मंदिर पर जाकर पूजा-पाठ करने लगे

और वहीं पर रहते थे।शनिवार शाम बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। वहां के लोगों ने पुजारी के भतीजों को फोन करके उनकी मौत की जानकारी दी और शव घर ले जाने को कहा। उधर,

जमीन बेचने से नाराज भतीजों ने उनके शव को ले जाने से इन्कार कर दिया। रविवार की दोपहर रुदायन निवासी विनोद शर्मा ने मुखाग्नि देकर शव का अंतिम संस्कार किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close